Mission Meri Life



राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 34 एल एन पी में Mission Meri Life के अंतर्गत दिनाँक 11.05.2023 को पर्यावरण संरक्षण पर गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा चार्ट बना कर बताया कि हम पर्यावरण के लिए केसे अपना योगदान दे सकते हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 34 एल एन पी के समस्त स्टाफ के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के समबन्ध अपने विचारों को साझा किया।

व्याख्याता श्याम सुन्दर नैण ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस क्यों बनाया जाता है व इसकी घोषणा कब हुई इसके बारे में कुछ जानकारी बच्चों के साथ जानकारी साझा  की व हम पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में क्या कर सकते हैं इसके बारे में अपने विचारों को साझा किया।



विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है पहली बार 1973 मे मनाया गया था |


व्याख्याता (राजनीतिक विज्ञान) इकबाल सिंह जी ने Mission के Meri Life विश्व पर्यावरण दिवस गतिविधियों के आयोजन के लिए सभी बच्चों व समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया व पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाने पर अपने विचारों को साझा करते हू बता की सभी को पेड़ लगाने चाहिए व उन्हें लगा कर ही ने छोड़े उनका ध्यान भी रखे।


हमारी धरती, जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। विश्व के देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन इस राह में दिनों दिन दुनियाभर में ऐसी चीजों का इस्तेमाल बढ़ गया है और इस तरह से लोग जीवन जी रहे हैं, जिससे पर्यावरण खतरे में हैं। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं। ऐसे में प्रकृति के साथ इंसानों को तालमेल बिठाना होता है। लेकिन लगातार वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं, जो हमारे जनजीवन को तो प्रभावित कर ही रही हैं, साथ ही कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रही हैं। सुखी स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जाता है और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।